त्तराखंड के टिहरी में होली से दो दिन पहले दर्दनाक हादसा हो गया। थौलधार ब्लाक में ज्वारना-बंगियाल मोटर मार्ग पर देवीधार के पास एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। इस दौरान हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, हादसा करीब चार बजे हुआ। मैक्स वाहन चंबा-टिहरी मार्ग से देवीधार की तरफ जा रहा था। इस दौरान अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। वाहन में आठ लोग सवार थे।